Lalu Yadav ट्विटर में प्रधानमंत्री मोदी को हिंदी का पाठ पढ़ाया,

Patna: बिहार में चुनावी उत्सव के दौरान, Lalu Yadav भी सक्रिय रहे हैं और अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार में जुटे हैं। शुक्रवार को लालू प्रसाद ने अपने एक्स मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को हिंदी का पाठ पढ़ाने का प्रयास किया।

लालू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि हिंदी भाषा में आज लगभग 1.5 लाख शब्द हैं, और अध्ययन की सभी शाखाओं में तकनीकी शब्दों को मिलाकर लगभग 6.5 लाख शब्द होते हैं।

प्रधानमंत्री जी के पसंदीदा शब्द में पाकिस्तान, श्मशान, कब्रिस्तान, हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, मछली-मुगल, मंगलसूत्र और गाय-भैंस शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि ऊपर की लिस्ट पहले दो चरणों के चुनाव होने तक है। सातवें चरण तक कुछ और नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

पीएम मोदी कई शब्द भूल गए हैं: Lalu Yadav

लालू यादव ने हंसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नौकरी-रोजगार, गरीबी-किसानी, महंगाई-बेरोजगारी, विकास-निवेश, छात्र-विज्ञान-नौजवान जैसे शब्द भूल गए हैं। यह पहला बार नहीं है जब लालू प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अपनी आलोचना की है। इससे पहले भी वे उनकी नीतियों को लेकर अपनी नाराजगी जताते रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद ने संविधान की महत्ता को बयान करते हुए कहा था कि भाजपा और मोदी इस महान ग्रंथ संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करके ये भाजपाई दलितों और वंचितों को गुलाम बनाना चाहते हैं।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: मुस्लमान याद रखें, अगर हम हारे तो…. चुनावी रैली में Nitish Kumar ने कही यह बात

 

Exit mobile version