करम महोत्सव में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mahto कमलेश शामिल
admin
रांची: सरायकेला स्थित आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav MahtoKamlesh मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।
Keshav Mahto: झारखंड की संस्कृति में रचा बसा यह पर्व दुनिया के लिए एक उदाहरण है
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति में रचा बसा यह पर्व देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है जिसमें प्रकृति की पूजा की जाती है। जल जंगल जमीन की रक्षा करने और उसके महत्व के बारे में लोगों को एक संदेश देता है। करम का यह त्यौहार भाई बहन के आपसी प्रेम संबंधों को भी दर्शाता है।
पर्व उपस्थित लोगों को संबोधित कर भारी बारिश के बावजूद भी करम डाली के नीचे करमा गीत पर माँईया नृत्य टोली के साथ हाथ जोड़ी नृत्य किया।
मौक़े पर आयोजन समिति के संरक्षक लालटू महतो, डॉ राकेश किरण महतो, शीतल महतो,अरुण साहू,धर्मेंद्र सोनकर,अम्बुज पांडेय आदि शामिल थे।