TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Shibu Soren के स्वास्थ्य के लिए JMM ने रांची में किया जलाभिषेक, सावन के सोमवार को फल-फूल व दूध वितरण

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रांची जिला समिति ने आज सोमवार, 28 जुलाई 2025 को पार्टी के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु Shibu Soren जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक, फल-फूल और दूध का वितरण किया।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और भगवान शिव से गुरुजी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

Shibu Soren Health News: शिवाभिषेक कर मांगी ‘गुरुजी’ के स्वस्थ होने की दुआ

पार्टी महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा, “आज सावन के पवित्र सोमवार पर हम सभी यहां भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। हम सबको विश्वास है कि वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से हमारे बीच आएंगे और झारखंड सहित हम सभी को उनका आशीर्वाद और संरक्षण मिलेगा।”

Shibu Soren

Shibu Soren News: कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति

इस आयोजन में केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दीपक झा, विक्की यादव और तमाम साथियों का रहा।

चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मानित

इस दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, पहाड़ी मंदिर रांची द्वारा पार्टी महासचिव श्री विनोद कुमार सिंह को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष वर्मा, आयुष राज वर्मा समेत अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट ने मंदिर के सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया और सरकार से हरसंभव सहयोग की अपील भी की।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सियासी हलचल, क्या Nishant Kumar बनेंगे जेडीयू की नई उम्मीद?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button