भाजपा के प्रदर्शन की आहट से घबराया झामुमो: BJP

झामुमो प्रवक्ता के बयानों में बौखलाहट उजागर

Ranchi: BJP के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के रांची पहुंच रही जनता की आहट से ही झामुमो के पसीने छूटने लगे।

चोर की दाढ़ी में तिनका का स्पष्ट उदाहरण झामुमो ने आज प्रेस वार्ता में प्रस्तुत किया।

BJP News: बहन बेटियों के साथ 5000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को कलंकित किया है: अविनेश कुमार सिंह

अविनेश कुमार सिंह ने कहा झूठ,लूट की सरकार के भ्रष्टाचार की परत अब आम जनता के बीच खुलने लगे हैं। राज्य के आदिवासी,दलित, पिछड़े,महिला,युवा,किसान सभी ठगे जा चुके हैं। बहन बेटियों के साथ 5000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को कलंकित किया है। मुख्यमंत्री से लेकर राज्य के प्रशास निक पदाधिकारियों ने खान खनिज को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

BJP News: इस सरकार की नीति और नीयत दोनो में खोट है

नियोजन नीति के नाम पर इस सरकार ने राज्य के युवाओं को पिछले तीन सालों से भटकाया है। वोट बैंक और तुष्टिकरण ,धर्मांतरण,की राजनीति ने जनता को सरकार के खिलाफ आंदोलन केलिए बाध्य कर दिया है। भाजपा झामुमो की तरह झूठा ढिंढोरा नही पिटती। कोरोना में मजदूरों को हवाई जहाज से पहुंचाने का झूठा प्रचार जनता को याद है। सबको पता है कि किराए के पैसे किसने भरे थे।

मुख्यमंत्री की असफल जोहार यात्रा से मुख्यमंत्री हताश और निराश हैं। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।नक्सली फिर से सिर उठाने लग गए। राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। अस्पतालों में दवाई नही,स्कूल में शिक्षक नहीं।

BJP News: जनाक्रोश के आगे हेमंत सरकार की कुर्सी हिलती नजर आ रही

कहा कि भाजपा लगातार सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर संघर्ष कर रही है। प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद भाजपा ने राज्य स्तरीय प्रदर्शन के साथ सचिवालय घेराव का आह्वान पहले ही किया था। जनाक्रोश के आगे हेमंत सरकार की कुर्सी हिलती नजर आ रही।

कहा कि विफल सरकार अपने बनाए बजट का पैसा भी खर्च नहीं कर पा रही। गरीबों के अनाज लूटे जा रहे। धोती साड़ी योजना विफल,आयुष्मान योजना में मरीजों की भर्ती बंद,किसानों आत्म हत्या को मजबूर हो रहे ऐसे में इस सरकार को जनता देखना नही चाहती है।  ठगबंधन सरकार को अब अपना बोरिया बिस्तर समेत लेना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version