Jharkhand Rajat Jayanti: 52 हजार स्कूली छात्रों ने ब्लॉक स्तर पर दिखाई प्रतिभा, 30 लाख बच्चे विशेष सभा में हुए शामिल

कल 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता, सेमिनार और प्रभात फेरी का होगा आयोजन

रांची: Jharkhand राज्य की 25वीं रजत जयंती (“विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव”) के उपलक्ष्य में राज्य भर के सरकारी स्कूलों में उत्सव का माहौल है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव के तीसरे दिन, गुरुवार (13 नवंबर) को, 52 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Jharkhand News: 52 हजार छात्रों ने लिया हिस्सा

JEPC से मिली जानकारी के अनुसार, आज 13 नवंबर को राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में सफल हुए चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Jharkhand News: 30.8 लाख बच्चे विशेष सभा में हुए शामिल

आज राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष प्रातः कालीन सभाओं का भी आयोजन किया गया। इन सभाओं में रिकॉर्ड 30.8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला-संस्कृति और जनजातीय गौरव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, राज्य के महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Jharkhand : कल (14 नवंबर) की गतिविधियां

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने बताया कि उत्सव के तहत कल, 14 नवंबर को, निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

15 नवंबर को होगा सम्मान

उत्सव का समापन 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में होगा। इस दिन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: बम धमाके से दहली दिल्ली के पुलवामा से जुड़े हैँ तार! !! किसकी है कार ? घंटो पहले पकड़ा गया था 2900 किलो RDX

Exit mobile version