HeadlinesJharkhandStatesTrending

Jharkhand News: दुमका में पानी का संकट: नदी में चुआं बनाकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण

जलमीनार और पाइपलाइन बंद, दुमका के ग्रामीण नदी के पानी पर निर्भर

Jharkhand News: Dumka जिले के काठीकुंड प्रखंड स्थित बड़ा धनियापहाड़ी गांव के नदी टोला में आज भी ग्रामीण पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। यहां लोग नदी में चुआं बनाकर पानी निकालने को मजबूर हैं। गांव के प्रधान टोला और नदी टोला के घटवाल समुदाय के 40 से अधिक परिवार नदी के पानी पर निर्भर हैं। ग्रामीण इसी पानी का उपयोग पीने से लेकर घरेलू जरूरतों तक के लिए कर रहे हैं।

महिलाएं सिर पर ढो रही पानी: Jharkhand News

ग्रामीण महिलाओं को रोज नदी पार कर सिर पर पानी से भरे बर्तन लेकर घर लौटना पड़ता है। नदी किनारे छोटे-छोटे चुआं बनाकर पानी जमा किया जाता है और वहीं से लोग पानी भरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है।

बंद पड़ी जलमीनार और पाइपलाइन: Jharkhand News

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलमीनार और पाइपलाइन योजना शुरू की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद व्यवस्था बंद हो गई। अब हालत यह है कि सरकारी योजनाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं और ग्रामीण फिर से नदी और चुआं के भरोसे जीवन बिताने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों को 100 करोड़ की सौगात, बनेंगे 500 बेड के अस्पताल”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button