HeadlinesJharkhandStatesTrending

Jharkhand News: परीक्षाओं पर सख्ती, DGP का जीरो टॉलरेंस आदेश

NEET-JEE को लेकर अलर्ट झारखंड, हर जिले में कमेटी बनेगी

Jharkhand News: झारखंड में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीजीपी Tadasha Mishra ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि NEET, JEE, CUET और JSSC जैसी परीक्षाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाई-लेवल मीटिंग में सख्त निर्देश: Jharkhand News

पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को साफ संदेश दियाI परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण होनी चाहिएI वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों से तैयारियों का जायजा लिया गया।

NEET के लिए बनेगी जिला कोऑर्डिनेशन कमेटी: Jharkhand News

3 मई को होने वाली NEET को लेकर खास तैयारी

  • हर जिले में कोऑर्डिनेशन कमेटी बनेगी
  • प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल
  • प्रश्नपत्र से लेकर केंद्र प्रबंधन तक निगरानी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: Jharkhand News

डीजीपी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं

  • स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्र तक पुलिस सुरक्षा में पेपर ट्रांसपोर्ट
  • हर जिले में नोडल पदाधिकारी नियुक्त
  • परीक्षा केंद्रों और कमरों का पूर्व निरीक्षण
  • होटल, लॉज, हॉस्टल में सघन जांच
  • साइबर कैफे और संदिग्ध ठिकानों पर नजर

सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी: Jharkhand News

पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार मॉनिटरिंग
  • फेक न्यूज पर तुरंत कार्रवाई
  • साइबर सेल को एक्टिव मोड में रखा गया

परीक्षार्थियों की सुविधा पर भी फोकस

  • बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक मैनेजमेंट
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंच आसान बनाने के निर्देश
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल

झारखंड पुलिस इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। सख्त निगरानी और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ सरकार का फोकस साफ हैI नकल और पेपर लीक पर पूरी तरह रोक, निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करनाI

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में जमीन विवाद पर गोलीकांड, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button