JharkhandHeadlinesStatesTrending

Jharkhand News: “रांची मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर सत्यम पाठक घायल”

“कांके डैम के पास पुलिस–अपराधी आमना-सामना, शूटर के पैरों में लगी गोली”

Jharkhand News: राजधानी रांची में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह घायल हो गया।

मुठभेड़ में शूटर के पैरों में लगी गोली: Jharkhand News

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर टीम पहले से ही सत्यम पाठक की तलाश में जुटी थी। जैसे ही उसका सामना पुलिस से हुआ, हालात मुठभेड़ में बदल गए। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जमीन कारोबारी की हत्या से जुड़ा मामला: Jharkhand News

गौरतलब है कि एक दिन पहले पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर सत्यम पाठक ही था।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी: Jharkhand News

पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

लगातार चल रही छापेमारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। रांची पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हालांकि, मामले के मुख्य आरोपी और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिससे इस केस में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में जमीन विवाद पर गोलीकांड, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button