Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Kamlesh Kumar गुरुवार को बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बोकारो हवाई अड्डा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए कमलेश कुमार ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने युवाओं को देश की राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन के जरिए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देना राजीव गांधी की ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल है।
महिला आरक्षण को लेकर भी थी सकारात्मक सोच: Jharkhand News
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिलाना चाहते थे। इसी सोच के तहत उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक लाने की पहल की थी, हालांकि राज्यसभा में पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण वह उस समय पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में राजीव गांधी की शहादत दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
SIR और वोटर डीलिस्टिंग पर कांग्रेस का सवाल: Jharkhand News
कमलेश कुमार ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रक्रिया का स्वागत करती है, लेकिन देशभर में करीब 6 करोड़ मतदाताओं के नाम डीलिस्ट होने की खबर गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी 29 हजार बूथों पर BLA (Booth Level Agent) तैयार करने का काम कर रही है, जिनमें 21 हजार बूथों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डीलिस्टिंग के नाम पर अगर वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
भाजपा पर जमकर बरसे राजेश ठाकुर
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Thakur ने भी केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्रा कम करने की सलाह देते हैं, जबकि खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



