HeadlinesBiharStatesTrending

फ्लोर टेस्ट में पास Samrat Choudhary सरकार, सदन में गरजी सियासत

सत्ता किसी की बपौती नहीं” – CM सम्राट का तेजस्वी पर वार

पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में ध्वनिमत से फ्लोर टेस्ट जीत लिया। स्पीकर Prem Kumar ने नई सरकार को बधाई दी। फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जहां मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने नजर आए।

CM सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर तीखा हमला: Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री ने Tejashwi Yadav पर निशाना साधते हुए कहा:

  • “सत्ता किसी की बपौती नहीं होती”
  • “14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद से यहां बैठा हूं”
  • “अगर Lalu Prasad Yadav का अत्याचार नहीं होता, तो मैं CM नहीं बनता”
  • “नीतीश कुमार की इच्छा थी कि मैं मुख्यमंत्री बनूं”

उन्होंने यह भी कहा कि NDA सरकार ने किसानों, महिलाओं और सुशासन के लिए काम किया है।

‘ट्रिपल C’ पर जोर: Samrat Choudhary

CM ने अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि Corruption (भ्रष्टाचार), Crime (अपराध), Communism (कम्युनिज्म) इन तीनों पर कोई समझौता नहीं होगा।

तेजस्वी यादव का पलटवार: Samrat Choudhary

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर कई सवाल उठाए:

  • “BJP ने Nitish Kumar को खत्म कर दिया”
  • “5 साल में 5 सरकार ये कैसी स्थिरता?”
  • “राज्य पर 4 लाख करोड़ का कर्ज, खजाना खाली”
  • “सरकार में कोई ‘ओरिजनल BJP’ नेता नहीं”

उन्होंने तंज कसते हुए CM को “पगड़ी संभालकर रखने” की सलाह भी दी।

सदन में क्या रहा माहौल?

  • सत्ता और विपक्ष के बीच व्यक्तिगत और राजनीतिक हमले
  • पुराने गठबंधन और राजनीतिक इतिहास का जिक्र
  • NDA की एकजुटता vs विपक्ष के आरोप

राजनीतिक संकेत क्या हैं?

बिहार में NDA सरकार फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही हैI लेकिन विपक्ष लगातार स्थिरता और नेतृत्व पर सवाल उठा रहा हैI आने वाले समय में यह टकराव और तेज होने के संकेतI

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में जमीन विवाद पर गोलीकांड, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button