HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड के अस्पतालों को 274.57 करोड़ की सौगात, आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलेगा समय पर वेतन

रांची सदर अस्पताल के सेंट्रल रेडियोलॉजी हब को भी 30 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति मिली है।

झारखंड के अस्पतालों को 274.57 करोड़ की बड़ी सौगात, आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलेगा समय पर वेतन

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जिलों के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, प्रयोगशालाओं और डायग्नोस्टिक सेंटरों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित सेवाओं के लिए 274 करोड़ 57 लाख रुपये का आवंटन जारी किया है। इसके अलावा रांची सदर अस्पताल में संचालित सेंट्रल रेडियोलॉजी हब के सुचारू संचालन के लिए अलग से 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि राज्यभर के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन, प्रशासनिक खर्च और स्वास्थ्य सेवाओं के निर्बाध संचालन पर खर्च की जाएगी। सरकार का उद्देश्य अस्पतालों में सेवाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इन जिलों को मिला सबसे अधिक आवंटन

राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की है। प्रमुख आवंटन इस प्रकार हैं—

  • रांची: ₹47.30 करोड़
  • हजारीबाग: ₹21.98 करोड़
  • पलामू: ₹19.70 करोड़
  • गिरिडीह: ₹19.50 करोड़
  • गुमला: ₹19.15 करोड़
  • दुमका: ₹14.51 करोड़
  • जामताड़ा: ₹14.10 करोड़

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, सिमडेगा, खूंटी, पाकुड़ और धनबाद सहित अन्य जिलों के लिए भी करोड़ों रुपये का आवंटन किया गया है।

इटकी आरोग्यशाला और आयुष विभाग को भी लाभ

सरकार ने इटकी आरोग्यशाला के लिए 72 लाख रुपये, राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातू के लिए 39 लाख रुपये तथा आयुष निदेशालय, नामकुम के लिए 10 लाख रुपये जारी किए हैं।

रांची सदर अस्पताल में रेडियोलॉजी सेवाएं होंगी मजबूत

स्वास्थ्य विभाग ने रांची सदर अस्पताल में संचालित सेंट्रल रेडियोलॉजी हब के संचालन के लिए अतिरिक्त 30 लाख रुपये की मंजूरी दी है। यह राशि रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत मानव संसाधन के वेतन और संचालन संबंधी खर्चों पर व्यय की जाएगी।

सिविल सर्जन, रांची को निर्देश दिया गया है कि राशि का उपयोग नियमानुसार किया जाए तथा भुगतान से पहले कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button