
झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 13 अफसरों का तबादला; संजय भगत बने रांची डीडीसी
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी करते हुए 13 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है।
इस फेरबदल में संजय कुमार भगत को रांची का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है, जबकि श्याम नारायण राम को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का सचिव नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
- श्याम नारायण राम – सचिव, जेपीएससी
- अलबर्ड बिलुंग – अपर सचिव, कृषि विभाग
- अखिलेश कुमार सिन्हा – अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय
- ओनिल ओड़ेया – अपर सचिव, स्कूली शिक्षा विभाग
- शब्बीर अहमद – अपर सचिव, श्रम विभाग एवं अपर निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना
- मोईनउद्दीन खान – अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
- रंजीता हेंब्रम – अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
- मो. मुस्तकीम अंसारी – अपर सचिव, ऊर्जा विभाग
- प्रवीण गागराई – अपर सचिव, राजस्व विभाग
- संदीप दोराईबुरू – अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग
- रविराज शर्मा – अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
- दिलीप तिर्री – अपर सचिव, वन विभाग
- निरंजन कुमार – अपर सचिव, एसटी-एससी, ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- संजय कुमार भगत – डीडीसी, रांची एवं अपर परियोजना निदेशक, आईटीडीए
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



