
Ranchi: झारखंड के प्रभारी Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है।
दो दिन की बहारे हैं जग में, कब जोर किसी का चलता है।
जुल्म का सूरज लाख चढ़े, हर शाम को लेकिन ढलता है।हेमंत सोरेन सरकार के जुल्म के सूरज के ढलने का वक्त आ गया है। pic.twitter.com/NGMxXEjOLc
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 22, 2024
हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है: Shivraj Singh Chouhan
यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ऐसा कर सकता है। श्री चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है ना पार्टी संभल रहा। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा। झारखंड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर कर रहेंगे। हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है।
अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है: Shivraj Singh Chouhan
श्री चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे। अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है।
श्री चौहान ने कहा कि DGP को आदेश दे रहे हैं. SP को आदेश दे रहे हैं. भाजपा को रोको । कार्यकर्तायों को गिरफ्तार करो। बसे रोक रहे है। भाजपा रार्यकर्ताओं के जेल भेजेंगे। भाजपा डरने वाली नही है।
दुमका जिला में मुफस्सिल थाना में रांची जाने से मना कर जब्त की गई। 2 बस JHOG AA3696 JH04 2291।
जामताड़ा नगर स्टैंड – 4 बस (मनोज मण्डल की बस) टाउन DSP द्वारा जब्त कर रांची जाने से मना किया गया।
बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है।
यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग
जामताड़ा के फतेहपुर थानें में रांची के लिये बस में बैठ कर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बस से उतार कर बस पुलिस ले कर चली गई: दिनांक 21 अगस्त की रात्री अनुराग गुप्ता, प्रभारी DGP, झारखण्ड पुलिस, बैठक कर सभी जिला SP को निर्देश देतें हैं कि बसें रांची न आ पायें इसकी पूरी कड़ाई से व्यवस्था बनायें।
Shivraj Singh Chouhan ने शायराना अंदाज़ में हेमंत सोरेन को कहा कि
मूर की एक किरण जुलमात पे भारी होगी रात तुम्हारी है तो सुबह हमारी होगी।
इस दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा