HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Jharkhand में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का आक्रोश वेतन में देरी और अवैध कटौती,के खिलाफ 13 मार्च को घेराव करेंगे

सम्मान फाउंडेशन पर शोषण का आरोप, 108 एम्बुलेंस कर्मचारी करेंगे श्रम भवन का घेराव

रांची: Jharkhand में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों ने ‘सम्मान फाउंडेशन’ प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा लगातार आर्थिक शोषण, वेतन में कटौती, पीएफ और ईएसआई में अनियमितता तथा श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है। इन समस्याओं से परेशान कर्मियों की स्थिति भुखमरी जैसी हो गई है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर 108 एम्बुलेंस कर्मचारी 13 मार्च को रांची स्थित श्रम भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Jharkhand News: वेतन में देरी और अवैध कटौती का आरोप

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष फरवरी से ही उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार वेतन में अनावश्यक और अवैध कटौती भी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Jharkhand News: पीएफ और ईएसआई में अनियमितता का गंभीर आरोप

एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि फरवरी से अक्टूबर 2025 तक उनके वेतन से पीएफ और ईएसआई की कटौती ही नहीं की गई। वहीं नवंबर और दिसंबर में कटौती किए जाने के बावजूद वह राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की गई। कर्मचारियों ने इसे बड़ा वित्तीय घोटाला बताते हुए जांच की मांग की है।

Jharkhand News: समझौते के उल्लंघन का आरोप

कर्मचारियों का यह भी कहना है कि 30 जुलाई 2025 को हुए समझौते को सम्मान फाउंडेशन प्रबंधन ने लागू नहीं किया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है और कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

भोजन भत्ता, ओवरटाइम और ग्रेच्युटी का भी मुद्दा

एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि 100 किलोमीटर से अधिक आईएफटी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भोजन भत्ता और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। इसके अलावा 2017 से 2023 के बीच काम कर चुके कई कर्मियों को अब तक ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

 

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026: संजू और ईशान- दो उपेक्षित योद्धाओं के ‘अर्श’ तक पहुँचने की कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button