CM हेमन्त सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
admin
Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 18, 2023
CM Hemant Soren: जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह एवं श्रीमती प्रीति कुमार, सचिव श्रीमती मनु झा, सदस्य श्रीमती निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, श्रीमती रंजना कुमार उपस्थित थीं।