CM श्री हेमन्त सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023

इस अवसर पर CM को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह, वरीय सदस्य श्रीमती रंजना स्वरूप, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह एवं श्रीमती प्रीति कुमार, सचिव श्रीमती मनु झा, सदस्य श्रीमती जगता कुमार तथा श्रीमती श्रेया चौरसिया उपस्थित थीं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version