HeadlinesJharkhandStatesTrending

बोकारो में विधायक Jairam Mahato का हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक का मोबाइल तोड़ा

सवाल सुनते ही भड़के विधायक जयराम महतो, युवक का फोन पटककर तोड़ा

बोकारो | झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट से विधायक और जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के अध्यक्ष  Jairam Mahato एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।

बोकारो में आयोजित एक कैंडल मार्च के दौरान उनका गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने एक युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैंडल मार्च के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक यह घटना पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान हुई। बड़ी संख्या में लोग इस मार्च में शामिल थे, जिसमें विधायक जयराम महतो भी पहुंचे थे।

आरोपों पर सवाल से भड़के विधायक Jairam Mahato

कैंडल मार्च के दौरान पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनकी बेटी को खोजने के नाम पर विधायक की पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा कुमारी ने उनसे पैसे लिए थे।

इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक महिला ने विधायक से इन आरोपों को लेकर सवाल किया। सवाल सुनते ही विधायक असहज हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वीडियो बनते देख छीन लिया मोबाइल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय पास खड़ा एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। कैमरा देखते ही विधायक जयराम महतो का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके से रवाना

मोबाइल तोड़ने के बाद विधायक बिना कुछ कहे अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़े: Breaking: लैंड स्कैम केस में IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button