TrendingCrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Irfan Ansari बोले, ‘मारकर क्या मिलेगा, सामने से मारो, पीछे से नहीं’

रांची, झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari को सोमवार रात एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद, उन्होंने धमकी देने वाले व्यक्ति से भावुक अपील करते हुए कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “आप हमसे मिलिए तो, जानिए तो कि हम कैसे व्यक्ति हैं। हमें मारकर क्या मिलेगा आपको? मारना ही है तो आ जाओ, सामने से मार दो हमको। नहीं रहेंगे और क्या?”

Irfan Ansari News: धमकी की घटना और पुलिस कार्रवाई

यह धमकी तब मिली जब मंत्री अंसारी बोकारो में थे। सोमवार रात करीब 12 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर (7005758247) से फोन आया, जिसमें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने कहा कि वह “यूपी से निकल चुका है और झारखंड आ रहा है” और जल्द ही उन्हें “उड़ा देगा”।

मंत्री के पीए की लिखित शिकायत पर सिटी पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारक को आरोपी बनाते हुए टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच में जुट गई हैं।

Irfan Ansari News: राजनीतिक मतभेद और ‘कब्र खोदने’ वाला बयान

इरफान अंसारी ने कहा कि वह अपनी लड़ाई विचारधारा के आधार पर लड़ते हैं, लेकिन इस तरह की धमकियां उन्हें परेशान करती हैं। उन्होंने अपने हालिया बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा ने ‘गाली देना बंद नहीं किया तो वह उनकी कब्र खोद देंगे।’

इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी आम भाषा है और भाजपा जैसी बड़ी पार्टी की कब्र खोदना संभव नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “हमें लगता है, अमेरिका से भी बड़ी है भाजपा। ट्रंप भी भाजपा के पैर छू रहे हैं अभी। इतनी बड़ी ताकत को हम बोलेंगे, कब्र खोद देंगे?”

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button