HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

खतियानी जोहार यात्रा में पहुँचे Dr. Irfan Ansari

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया अभिनंदन

Deoghar: Dr. Irfan Ansari: आज बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का अभिनंदन डॉक्टर इरफ़ान अंसारी जी के द्वारा किया गया।

मौक़े पर विधायक डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने इस भव्य आयोजन के लिए महगठबँधन के कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की कई बार लोग अपने जीवन मे बहुत निराश हो जाते हैं वो भूल जाते है कि जीवन बहुत सुन्दर होता है,बस इसमें छोटी छोटी परेशानियां हमारा इम्तिहान लेती रहती हैं,जिनका सामना हमें करते रहना चाहिए।

साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि ये झारखंड है,यहाँ अब खतियानी लोग ही राजनीति करेंगे।उन्होंने सांसद को दुहाई देते हुए कहा की आप भागलपुर से जाकर चुनाव लड़ने की तय्यारी करें।झारखंड में अब आपका कोई जगह नहीं है।

कार्यक्रम के समाप्ति के बाद माननीय मुख्यमंत्री के साथ विधायक एअरपोर्ट भी गए एवं उन्हें इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button