Irfan Ansari ने आज कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस मनाया

सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी

Ranchi: जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने आज हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का 138 वा स्थापना दिवस धूमधाम से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।

स्थापना दिवस को लेकर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान गाया गया और विधायक ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।

कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस, कांग्रेसी नेताओं ने उल्लास उमंग से मनाया, पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला: Irfan Ansari

मौके पर विधायक जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पहली राजनीतिक पार्टी है जिसकी स्थापना सन 1985 में हुई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान पार्टी की विचारधारा संघर्ष और इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य में धूमधाम के साथ कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का बलिदान और त्याग और देश के प्रति समर्पित कांग्रेस पार्टी ने देश को खड़ा किया है।

आज देश के प्रधानमंत्री के हाथों में जो मोबाइल है वह किसकी देन है: Irfan Ansari

आपने देखा होगा कि कुछ अन्य पार्टियां भी देश में है लेकिन उनको देश से कोई मतलब नहीं है। देश की जनता से कोई मतलब नहीं है। देश की विचारधारा,आपसी भाईचारगी से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सबको लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को दिया है।कांग्रेस ने हर वर्ग को मजबूत किया है।आज देश के प्रधानमंत्री के हाथों में जो मोबाइल है वह किसकी देन है।वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है।कांग्रेस ने देश को सींचा है और कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना देख रहे हैं उसको भूल जाएं।

irfan ansari

कांग्रेस युक्त भारत होगा।कांग्रेस मय भारत होगा और स्थापना दिवस में हम लोग यह शपथ लेते हैं कि कांग्रेस को हम लोग जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मौके पर मुक्ता मंडल परिमल मंडल नागेश्वर मंडल विनोद छतरी सूरज महतो हराधन महतो भागीरथ पंडित सुधीर किसकु नरेश हसदा बसंती सोरेन जियाराम हांसदा रासमणि मुर्मू रामावती मंगोली मुर्मू बीरबल अंसारी आजाद अंसारी दाऊद अंसारी मुस्तफा अंसारी मजीद अंसारी जलालुद्दीन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Love Jihad: झारखंड की आदिवासी महिला को प्रेमी और उसके परिवार ने मार डाला

 

 

Exit mobile version