Irfan Ansari: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कार्य सैली के उदासीनता से इरफान हुए नाराज

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉक्टर इरफान अंसारी ने उठाया सवाल

Ranchi: आज झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी (Irfan Ansari) द्वारा रांची के कडरू में स्थित झारखंड हज हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया.

Irfan Ansari: हज यात्रियों का हज आवेदन भरने में विलंब होने के कारण झारखंड के हज यात्रियों में काफी नाराजगी है

जिसमें झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि हज यात्रियों का हज आवेदन भरने में विलंब होने के कारण झारखंड के हज यात्रियों में काफी नाराजगी है इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष में वार्ता की गई कहा गया है कि माननीय अल्पसंख्यक मंत्री भारत सरकार श्रीमती स्मृति ईरानी के देश से बाहर रहने के कारण हज मामले में विलंब हो रही है माननीय अध्यक्ष ने श्रीमती स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए काफी नाराजगी भी जाहिर किए ।

माननीय अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी आज के कार्य हेतु नई दिल्ली अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली गए थे ज्ञात हुआ कि माननीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी देश के बाहर हैं अल्पसंख्यक मंत्रालय के पदाधिकारियों से मिलकर निम्नलिखित मांगों को रखा गया ।

Irfan Ansari: अल्पसंख्यक मंत्रालय के पदाधिकारियों से मिलकर निम्नलिखित मांगों को रखा गया

माननीय अध्यक्ष झारखंड राज्य हज समिति डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि वर्ष 2022 में 1400 हज यात्रियों का सफलतापूर्वक हज पर रवाना किया गया इस इस वर्ष 2023 में 6000 हज यात्रियों के आवेदन आने की संभावना है हज यात्रियों के हज के रवानगी के दौरान राज्य सरकार द्वारा हज हाउस कडरू रांची में रहने एवं खाने का समुचित व्यवस्था किया जाएगा ।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Exit mobile version