TrendingHeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

World Food India 2025 में झारखंड मंडप का उद्घाटन, उद्योग मंत्री ने किया आह्वान

संजय प्रसाद यादव ने कहा- 'झारखंड के व्यंजन स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक', उद्यमियों से किया निवेश का आग्रह

नई दिल्ली: देश में आयोजित विश्वस्तरीय फूड एक्सपो (World Food India 2025) में झारखंड अपनी फूड और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रदर्शित कर रहा है।

गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड मंडप का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उद्यमियों से राज्य में निवेश करने और यहां के खाद्य पदार्थों को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान किया।

World Food India 2025: झारखंड के व्यंजनों और उत्पादों पर जोर

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड के व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। उन्होंने मडुआ और उड़द दाल जैसे स्थानीय उत्पादों का जिक्र किया और कहा कि ये दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य का मिशन ‘स्वादिष्ट भोजन, स्वस्थ शरीर’ है और इस मिशन से जुड़ने के लिए उन्होंने सभी उद्यमियों से अपील की।

यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश

मंत्री ने कहा कि झारखंड अपने वनोपज के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसमें खाद्य पदार्थों के अलावा तसर भी अपनी खास पहचान रखता है। उन्होंने मिलावट और नकली उत्पादों की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे निपटने के लिए प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन पर ध्यान देने की जरूरत है।

World Food India 2025

World Food India 2025: एक्सपो सीखने और सिखाने का बेहतरीन मंच

संजय प्रसाद यादव ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 को ‘नई बातें सीखने और अपनी बातें दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन मंच’ बताया। उन्होंने झारखंड के लोगों से स्थानीय खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ाने और उनकी विशेषताओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Sonam Wangchuk की संस्था का FCRA लाइसेंस रद्द, केंद्र का बड़ा एक्शन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button