HeadlinesJharkhandStatesTrending

देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

नेमरा पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, हेमंत सोरेन से मिलकर जताया दुख और अपनत्व

नेमरा पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, हेमंत सोरेन से की मुलाकात; दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Nemra News: झारखंड के आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की।

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और देवेंद्र नाथ महतो के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। झारखंडी परंपरा के अनुसार देवेंद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री को धोती भेंट की। इसके बाद उन्होंने हेमंत सोरेन को गले लगाकर ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

माता-पिता को खोना अपूरणीय क्षति: देवेंद्र नाथ महतो

मुलाकात के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।

हेमंत सोरेन ने देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी देवेंद्र नाथ महतो की सेहत को लेकर चिंता जताई। आंदोलन के दौरान उनके लगातार संघर्ष और शारीरिक कमजोरी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

हेमंत सोरेन ने देवेंद्र नाथ महतो को इलाज और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा अपना ख्याल रखने की सलाह दी। इस मुलाकात में शोक संवेदना के साथ आपसी अपनत्व और मानवीय जुड़ाव भी देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button