CM Hemant Soren को “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने का निमंत्रण

CM Hemant Soren से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री (कैबिनेट) श्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार राज्यमंत्री श्री सुरेश राही ने मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

CM Hemant Soren: “महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की ओर से श्री उपाध्याय और श्री राही ने मुख्यमंत्री को पवित्र गंगाजल और महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट किया। साथ ही, “महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दोनों मंत्रियों को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया और उनके निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

 

यह भी पढ़े: डिप्टी सीएम Vijay Sinha ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Exit mobile version