झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, CM हेमंत सोरेन बोले- यह मेरे लिए व्यक्तिगत और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सुदिव्य कुमार झारखंड सरकार में उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री थे।

हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी और प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार का जाना उनके व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

‘जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक होते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार को याद करते हुए बार-बार यह विचार आ रहा है कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है।

उन्होंने कहा कि कल तक जो आवाज उनके बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

मुख्यमंत्री ने सुदिव्य कुमार के निधन को अपने लिए व्यक्तिगत क्षति और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

परिजनों के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत मंत्री के परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश के अंत में कहा— “आप हमेशा याद आएंगे.. नमन!”

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर के बाद झारखंड में उनके समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों और शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है।

Exit mobile version