BiharHeadlinesStates

मोकामा में इंटरनेशनल महादंगल आज, अनंत सिंह के गांव में जुटेंगे देश-विदेश के पहलवान

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर भव्य महादंगल, लाखों की भीड़ का दावा

मोकामा में आज इंटरनेशनल महादंगल, अनंत सिंह के गांव में जुटेंगे देश-विदेश के पहलवान

मोकामा: बिहार की सियासत और खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह के गांव नदवां में आज इंटरनेशनल महादंगल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महादंगल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पहलवान हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। खुद अनंत सिंह ने दावा किया है कि लाखों की भीड़ यहां पहुंच सकती है। महादंगल के लिए अखाड़ा पूरी तरह तैयार है और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही आने वाले लोगों के लिए बड़े स्तर पर भोज की भी व्यवस्था की गई है।

बड़े नेताओं को न्योता

इस खास आयोजन में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार और मंत्री अशोक चौधरी समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

विदेशों से भी पहलवान

महादंगल को इंटरनेशनल स्तर का बनाने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक जॉर्जिया और ईरान जैसे देशों से भी पहलवानों के आने की चर्चा है। ईरान के हामिद, इरफान और जलाल जैसे पहलवानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे।

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर आयोजन

यह महादंगल बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। विवेका पहलवान अपनी कड़ी दिनचर्या और दमदार कुश्ती के लिए जाने जाते थे। उन्हें ‘बिहार केसरी’ का खिताब भी मिल चुका था। बताया जाता है कि वे रोज हजारों दंड-बैठक और करीब 10 किलोमीटर दौड़ लगाते थे।

जेल से बाहर आने के बाद पहला बड़ा आयोजन

गौरतलब है कि जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का यह पहला बड़ा सार्वजनिक आयोजन है। इसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

यह महादंगल न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक हलचल भी बढ़ा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button