India Smart City Award Contest 2022

ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन

Ranchi: केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने India Smart City Award Contest 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है.

भारत सरकार द्वारा जारी इस अवार्ड कॉन्टेस्ट में फिर से एक बार झारखंड की राजधानी रांची ने अपना परचम लहराया है..पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर वन अवार्ड से नवाजा गया है, बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में अवार्ड वितरण किया जाएगा . जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अवार्ड की घोषणा की है.

India Smart City Award Contest 2022: नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव ने दी बधाई

राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव एवं रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार चौबे ने नगर विकास विभाग ,रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन और स्मार्ट सिटी के विकास में जुड़े विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बधाई दिया है इसके साथ ही, रांची की जनता को भी सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है..

विभागीय सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है और इसी कुशल नेतृत्व की वजह से हमारा प्रदेश और स्मार्ट सिटी रांची, स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में लगातार अग्रणी पंक्ति में खड़ा है.

India Smart City Award Contest 2022: रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ ने दी बधाई

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार ने इस अवार्ड के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है साथ ही राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री तथा विभागीय सचिव के कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है..उन्होंने आश्वस्त किया है कि रांची स्मार्ट सिटी आने वाले वर्षों में और भी कई अवार्ड का हकदार बनेगा.. उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी के विकास और प्रगति के लिए पूरी टीम को बधाई दी है..

India Smart City Award Contest 2022: प्रतिवर्ष होता है कॉन्टेस्ट का आयोजन

गौरतलब है कि भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से देश के 100 चुने हुए शहरों में स्मार्ट सिटी की योजना चल रही है.. इन योजनाओं की प्रगति और शहरों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य को आधार बनाकर प्रतिवर्ष भारत सरकार की ओर से इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाता है.. इस कांटेस्ट में कई बार रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया है.

India Smart City Award Contest 2022: विभिन्न कैटेगरी में भेजा गया था नामांकन

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 में देश के सभी स्मार्ट सिटी ने विभिन्न कैटेगरी में नामांकन भेजा था.. जिसमें रांची की ओर से भी इनोवेशन ,इकोनामी, सोशल एस्पेक्ट ,अर्बन मोबिलिटी, सिटी सिक्योरिटी इत्यादि क्षेत्र में नामांकन भेजा गया था .इन सभी प्रस्ताव और स्मार्ट सिटी की योजनाओं की प्रगति में पूर्वी क्षेत्र के बेस्ट परफॉर्मर के रूप में रांची को चुना गया है. यह सम्मान रांची और झारखंड के लोगों के लिए गौरव का विषय है.

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

Exit mobile version