HeadlinesJharkhandStatesTrending

मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना: 19 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 5 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

19 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 22 जुलाई को BLO-BLA-2 की अंतिम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

19 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 22 जुलाई को BLO-BLA-2 की अंतिम बैठक

Ranchi: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 जुलाई 2026 तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) को हर हाल में जमा कर दें। उन्होंने कहा कि इससे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर लगभग 96 प्रतिशत मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा चुके हैं। अब केवल वे मतदाता शेष हैं जो घर पर उपलब्ध नहीं थे, मतदान क्षेत्र से बाहर हैं या किसी अन्य कारण से अभी तक फॉर्म प्राप्त या जमा नहीं कर पाए हैं।

22 जुलाई को होगी अंतिम बैठक

निर्वाचन विभाग के अनुसार 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की तीसरी एवं अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ यह सूची भी प्रकाशित की जाएगी।

समय पर फॉर्म जमा करना क्यों जरूरी?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 19 जुलाई तक फॉर्म जमा होने पर निम्न प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकेंगी—

  • इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन
  • मतदाताओं का सत्यापन
  • एक ही परिवार के मतदाताओं का एक मतदान केंद्र से रेशनलाइजेशन
  • मतदाता सूची का समयबद्ध अद्यतन

फॉर्म नहीं मिला तो क्या करें?

यदि किसी मतदाता को अभी तक इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं मिला है, तो वे निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं—

  • अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त करें और भरकर जमा करें।
  • किसी भी जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करें।
  • Voters Service Portal या ECINET ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन इन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा सकता है।

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता 19 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर देंगे, उनका नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button