HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

IITF: Jharkhand पवेलियन में खूब पसंद की जा रही है फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी

छोटी उम्र में कुछ बड़ा करने के सपने को पूरा कर रही झारखंड पवेलियन की काजल नंदी

नई दिल्ली: दिल्ली का प्रगति मैदान मेला (IITF) अब सामान्य लोगों के लिए खोल दिया गया है। मेले में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के फोकस स्टेट में एक झारखंड पवेलियन में खूब भीड़ आ रही है।

IITF: परितिप्ति हैंडमेड ज्वेलरी की स्टॉल पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है

लोग झारखंड प्रदेश की जानकारी के साथ साथ उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। झारखंड पवेलियन में ही परितिप्ति हैंडमेड ज्वेलरी की स्टॉल पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। परितिप्ती की स्टॉल पर फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी की बिक्री की जा रही है। परितिप्ती की फैब्रिक ज्वेलरी जितनी पसंद की जा रही उससे ज्यादा लोग स्टॉल संचालक और परितिप्ति की काजल नंदी की कहानी में दिलचस्पी लेते दिख रहे हैं।

iitf

IITF: 2019 से फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग कर ज्वेलरी बनाने का सफर शुरू किया

झारखंड के जमशेदपुर की काजल बताती है कि उनको शुरू से ही प्रेरक कहानियां पढ़ने का शौक था। कैसे लोग छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी तक पहुंच रहे हैं। 20वर्षीय काजल का कुछ अपना करने और स्वावलंबी बनने के सपना में उनके पिता की आर्थिक स्थिति बाधा बन रही थी। ऐसे में उनके सहपाठी अनिल ने उनको आर्थिक सहायता दी और पैसों की सहायता से काजल ने 2019 से फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग कर ज्वेलरी बनाने का सफर शुरू किया।

iitf

IITF: सामान देश के अलावा अमेरिका, लंदन, मलेशिया, सिंगापुर तक भेजा जा चुका है

वर्तमान में उनके साथ 20 से अधिक महिलाएं काम कर रही है। भविष्य में उनकी योजना और महिलाओं को साथ जोड़ते हुए अपने बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की है।ऑनलाइन सेलिंग से शुरू किए गए इस बिजनेस को वो पहली बार विश्व व्यापार मेले में लाई हैं। उनका सामान देश के अलावा अमेरिका, लंदन, मलेशिया, सिंगापुर तक भेजा जा चुका है। काजल का मानना है कि एक दिन वो दुनिया के अधिक से अधिक देश में अपनी बनाई ज्वेलरी पहुचाएंगी।

iitf

झारखंड पवेलियन में काजल नेकलेस, चोकर सेट, पेंडेंट, बेंगल, फिंगर रिंग, वेस्ट बेल्ट, इयररिंग आदि को बिक्री कर रही हैं। जिनकी कीमत 65 रुपए से शुरू हो कर 500 रुपए तक है। लगभग चालीस लाख रुपए सालाना का कारोबार करने वाली काजल अपने साथ दूसरों को भी रोजगार प्रदान करा रही हैं और समाज में खुद एक प्रेरणा बन रही हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand पवेलियन में खूब पसंद किया जा रहा है झारखण्ड का पारम्परिक परिधान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button