HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

भाजपा की सरकार बनी तो जीएम लैंड का मिलेगा मालिकाना हक: Babulal Marandi

हेमंत सरकार जानबूझकर बहाली प्रक्रिया में डाल रही है विघ्न: बाबूलाल मरांडी

Ranchi: संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत चतरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं Babulal Marandi ने हेमंत सरकार को भ्रष्ट सरकार करार दिया।

सीएए हो या कृषि क़ानून या अन्य मामलों में दुष्प्रचार किया गया: Babulal Marandi

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम का काम है जनता को गुमराह करना। फ़ायरिंग रेंज मामले में उन्होंने कहा कि मोदी जी लोगों को बसाने का कार्य करते हैं उजाड़ने का नहीं। विपक्ष का काम है लोगों को भड़काना। उन्होंने कहा कि सीएए हो या कृषि क़ानून या अन्य मामलों में दुष्प्रचार किया गया।

उन्होंने कहा कि चतरा हज़ारीबाग़ समेत प्रदेश के कई इलाक़े में जीएम लैंड की बंदोबस्ती कर लोग घर व खेत बनाकर खेती बाड़ी कर रहे हैं। जीएम लैंड का अधिग्रहण हेमंत सरकार में बिना मुवावजा के हो रहा है जो की सरासर ग़लत है।

Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार बनी तो जीएम लैंड का पूरा मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। झारखंड में प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार में अपराध सर चढ़ कर बोलने लगता है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं।

प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से संकल्प लेना है अपराधमुक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है।

Babulal Marandi

हेमंत सोरेन पिछड़ों के नाम पर झूठी राजनीति करते: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों के लिये राशन भेजते हैं उसकी भी कालाबाज़ारी होती है। उन्होंने कहा कि दलालों, बिचौलियों, अपराधियों, लुटेरों और भ्रष्ट अधिकारियों से झारखंड प्रदेश को मुक्त करवाना है। पौने चार साल में नियुक्तियाँ नहीं हुई है। स्कूल, अस्पताल व अन्य सरकारी कार्यालयों में भारी संख्या में पद रिक्त पड़ा हुआ है। हेमंत सोरेन जानबूझकर ऐसी नियमावली बना रहे हैं ताकि बहाली प्रक्रिया बाधित रहे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पिछड़ों के नाम पर झूठी राजनीति करते हैं।

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है: Babulal Marandi

पंचायत चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण को नज़र अन्दाज़ कर चुनाव कराया। कोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रिपल टेस्ट अब तक नहीं कराया जा सका है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने कोर्ट में पिछड़ा आयोग बनाकर ट्रिपल टेस्ट करवाने की बात कहा था जो अब तक अधूरा है। उन्होंने कहा कि हेमंत कि मंशा साफ़ नहीं है। हेमंत सोरेन के कथनी और करनी में फ़र्क़ है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Babulal Marandi

मोदी जी ने ग़रीबों के लिये कई योजनाएँ दिया

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकारों में विकास का कार्य होता है जबकि कांग्रेस जेएमएम की सरकार में लूट, हत्या, और भ्रष्टाचार होता है। मोदी जी ने ग़रीबों के लिये कई योजनाएँ दिया। कोविड के दौरान राशन दिया जिसका हेमंत सरकार में बंदरबाँट हो गया।

संकल्प यात्रा के जनसभा में ज़िलाध्यक्ष अशोक शर्मा, स्थानीय सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक किशून दास, प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय, पूर्व विधायक जय प्रकाश भोक्ता, जनार्दन पासवान, युगल किशोर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित हज़ारों की संख्या में आम लोग उपस्थित थें।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button