HeadlinesInternationalNationalTrending

केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में भारी कटौती

जनता को बड़ी राहत: पेट्रोल 10 रुपये सस्ता, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म

पेट्रोल-डीजल सस्ता: केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, आम जनता को राहत

नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती का ऐलान किया है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

सरकार के इस फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 10 रुपये प्रति लीटर थी, उसे पूरी तरह समाप्त करते हुए शून्य कर दिया गया है।

इस कदम के बाद पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर भी 10 रुपये प्रति लीटर तक की सीधी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे खासकर परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका सकारात्मक असर रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में कमी से महंगाई दर पर भी नियंत्रण मिलेगा और आम जनता को आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही यह फैसला त्योहारों और बढ़ती लागत के बीच उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार के इस निर्णय के बाद अब सभी की नजर तेल कंपनियों पर है कि वे इस कटौती का फायदा कब और कितना उपभोक्ताओं तक पहुंचाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button