HeadlinesJharkhandStatesTrending

मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में हेमंत सोरेन ने टेका माथा, राज्य की प्रगति की कामना

मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

गुवाहाटी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां कामाख्या से पूरे झारखंड राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई, जहां सीएम ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मां कामाख्या के दरबार में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “माता रानी की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है।”

यह दौरा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि राज्य की तरक्की और जनता के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button