हेमंत सरकार ने गरिमा खत्म कर दी, विदाई तयः Sudesh Mahto

झारखंड अपना परिचय खो रहा, बिगड़े हालात से उबारना है

पतरातू/ रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto ने कहा है कि हेमंत सरकार ने अपनी गरिमा खत्म कर दी है। इस साल सरकार की विदाई तय है। राज्य अपना परिचय खो रहा है।

Sudesh Mahto ने सरकार के कार्यकलाप पर जमकर हमला बोला

इस बिगड़े हालात से राज्य को उबारने की बड़ी जिम्मेदारी आजसू पार्टी पर है। पतरातू लेक रिसोर्ट में आयोजित पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में आजसू प्रमुख ने ये बातें कही। पार्टी के महाधिवेशन के बाद गठित नई केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में सुदेश कुमार महतो ने सरकार के कार्यकलाप पर जमकर हमला बोला।

साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों को उनकी जवाबदेही से आगाह कराते हुए कहा कि सत्ता का दुरूपयोग करने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने की बड़ी जिम्मेदारी आजसू पर है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय समिति, केंद्रीय कार्यकारिणी समेत सभी ईकाई के छह सौ पदाधिकारी शमिल हुए।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग किया है। सरकार गैर जवाबदेह और सिस्टम जीरो है। चारों तरफ अराजकता है। सीएम पद की गरिमा खत्म कर दी गई है। लोग यही मान रहे हैं कि राज्य नेतृत्वविहीन है। राज्य में सारा पद गैर जिम्मेदाराना हो गया है। दूसरे कई राज्य विकास और जनता के प्रति जवाबदेही में आगे बढ़ रहे और झारखंड अपना परिचय खो रहा है।

अबुआ आवास योजना छलावा: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना महज छलावा ह। पूरे राज्य में लाखों लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन हर पंचायत में 40 लोगों को ही आवास मिलना है। महिला अत्याचार के पांच हजार से अधिक मामला दर्ज हुए, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक आधार पर मूल्याकंन कर पिछड़ों को आरक्षण देने में सरकार ने विफल रही है।

चुनावी साल है, एक दिन भी खाली नहीं रहे कार्यकर्ता: Sudesh Mahto

आजसू प्रमुख ने पदाधिकारियों से कहा कि यह चुनावी साल है। एक दिन भी खाली नहीं बैठना है। जनता बड़ी उम्मीदों से आजसू की तरफ देख रही है। पार्टी का भविष्य आप सब हैं। सबको अपनी दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना है। केंद्रीय समति और केंद्रीय कार्यकारिणी में हर वर्ग और हर क्षेत्र को भागीदारी दी गई है। हमारा संकल्प राज्य का भला करना है। राज्यव्यापी सोच के साथ काम करना होगा। इसमें अनुशासन अहम होगा। हमने अपना एजेंडा महाधिवेशन में तय कर दिया है।

पदाधिकारियों को उन एजेंडा को साकार करना है। पार्टी के वृहद विचारों को मूर्त रूप देना है। दो महीने के अंदर एक लाख पदेन पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। हर ब्लॉक में 25 सदस्यीय क्विक एक्शन फ़ोर्स का गठन किया जाएगा, जो हेल्पडेस्क के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित करवाई करेगी।

इन्होंने भी किया संबोधित

शपथ ग्रहण समारोह को पार्टी के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, सुनिता चौधरी. पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव रोशनलाल चौधरी ने भी संबोधित किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Farming News: विकसित गांव-विकसित भारत थीम पर झारखंड में किसान समागम 1 जनवरी को

Exit mobile version