Heatwave: 46 डिग्री के पार पहुंचा गोड्डा का पारा,गर्मी से झारखंड में 9 की मौत
admin
Ranchi: झारखंड में इन दिनों गर्मी (Heatwave) अपने चरम सिमा पर है। कई जिले ऐसे हैं जहां सूरज आग उगल रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Heat Wave in Bihar : भीषण गर्मी में पटना के PMCH में बढ़ रही है मरीजों की संख्या | नालंदा में हीटवेव से 8 लोगों की मौत | भागलपुर में जारी है टेम्परेचर का टॉर्चर… pic.twitter.com/LwxWhnMfYO
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का देरी से आना, यह भी गर्मी (Heatwave) की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि 20 जून के बाद राज्यवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। झारखंड के कुछ जिलों की बात की जाये तो तापमान इस कदर बढ़ी है की लोग झुलस रहें हैं। दरअसल मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ें के अनुसार गोड्डा जिले में शनिवार को सबसे अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
गोड्डा के अलावा और भी जिले हैं, जहां तापमान 40 डिग्री (Heatwave) के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। गोड्डा के बाद सबसे अधिक देवघर में 44.7, बोकारो में 41.9, जमशेदपुर में 41.5 और डालटनगंज में 42.5 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया।इसके अलावा कई जिले ऐसे भी हैं जहां तापमान सामान्य रेकॉर्ड किये गए हैं। जिसमें हजारीबाग में सबसे अधिक 40.6 डिग्री और कभी सबसे काम तापमान वाले सहर रांची में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किये गए। राज्य में 12 जिले का तापमान 8 जून में चला गया है।