हजारीबाग कांड: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस गंभीर मामले को लेकर कांग्रेस नेत्री Amba Prasad ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई।
“सीता” को अब तक नहीं मिला न्याय: Amba Prasad
अंबा प्रसाद ने राज्यपाल के समक्ष एक और दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हजारीबाग की ही एक अन्य बच्ची, जिसे उन्होंने “सीता” नाम दिया है, उसके साथ रामनवमी जुलूस के दौरान दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने कहा कि कई दिन बीत जाने के बावजूद उस मामले में भी न्याय की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है।
पुलिस जांच पर उठाए सवाल: Amba Prasad
कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना में भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर अपराध के बाद भी जांच की रफ्तार धीमी है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है।
CBI जांच और सख्त कार्रवाई की मांग: Amba Prasad
अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से मांग की-
- पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए
- लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए
- पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पुनर्वास दिया जाए
महिला सुरक्षा पर सरकार घिरी
उन्होंने राज्य में महिला आयोग के गठन की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई के लिए कोई मजबूत और प्रभावी तंत्र मौजूद नहीं है।
“सीता” नाम देने के पीछे मकसद
अंबा प्रसाद ने कहा कि पीड़िता को “सीता” नाम देने का उद्देश्य समाज को झकझोरना है, ताकि लोग इस घटना की गंभीरता को समझें और न्याय की मांग को मजबूती मिले।



