सरकार ने समाज के हर वर्ग को दुखी किया है : Sudesh Mahto

गलत नीति निर्धारण से प्रगति का पथ अवरुद्ध हुआ

रांची। Sudesh Mahto: राज्य में वर्तमान हालात अच्छे नहीं हैं। इससे समाज का हर वर्ग दुखी और निराश है। साथ ही गलत नीति निर्धारण से प्रगति का पथ भी अवरुद्ध हुआ है।

उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान आम आदमी पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में आप के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन।

प्रदेश की अच्छाइयों पर जोर देना होगा: Sudesh Mahto

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य और राज्य की राजनीति को नई दिशा देने के लिए आप सभी का आजसू पार्टी में स्वागत है। राज्य में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है। हम सभी को मिलकर प्रदेश को फिर से अविराम गति से तरक्की के पथ पर लेकर जाना है। प्रदेश की अच्छाइयों पर जोर देना होगा।

आप सभी प्रदेश के दुःख और सुख से जुड़ाव रखने वाले नेता हैं: Sudesh Mahto

उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर सत्ता को जिम्मेदार बताया। साथ ही कहा कि राज्य को कैसा देखना चाहते हैं यह हमारी सोच में होना चाहिए। आप सभी प्रदेश के दुःख और सुख से जुड़ाव रखने वाले नेता हैं। आजसू के मंच से आप सभी जनता के हक अधिकार की आवाज उठाने का काम करें।

2024 में हमारी सरकार बनेगी: Sudesh Mahto

मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सतेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के उद्देश्य से आजसू पार्टी में शामिल हुआ हूँ। झारखंड राज्य के समस्त समस्यओं को दूर करने का प्लेटफार्म आजसू है। आजसू युवाओं, मूलवासियों के कल्याण करने वाली पार्टी है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ झारखंड के नवनिर्माण करेंगे। 2024 में हमारी सरकार बनेगी।

मिलन समारोह में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, पार्टी केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, राजेन्द्र मेहता, तरुण गुप्ता, मोसिन खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, वीणा देवी, एस अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इन्होंने ली सदस्यता :

आम आदमी पार्टी रांची महानगर सचिव विनय भूषण, महानगर उपाध्याय सतेंद्र साहू, अशोक पांडेय, बिनोद सिंह, आलोक सिंह, आदित्य सिंह, राजकमल कुमार, मिथिलेश सिंह, आशुतोष सिंह समेत अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

Exit mobile version