
Giridih: Ramvichar Netam: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री तथा झारखंड के पूर्व सहप्रभारी रहे श्री राम विचार नेताम इन दिनों प्रदेश के प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।
झारखंड की 14 सीट पर जीत का दावा
छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के मंत्री रामविचार नेताम ने झारखंड की सभी 14 सीट पर जीत का दावा किया #Jharkhand #Politics pic.twitter.com/yyT5331hp2
— News18 Jharkhand (@News18Jharkhand) May 16, 2024
आदिवासियों के नाम पर भ्रष्टाचार ज़रूर बहुत हुआ है: Ramvichar Netam
इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर राम विचार नेताम ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों एवं वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा राज्य में भोलेभाले आदिवासियों को मुक्ति मोर्चा और उसकी गठबंधन सरकार ने सिर्फ ठगने और गुमराह करने का काम किया है. उनके विकास के लिए एक भी योजना शुरू नहीं की गई. यहाँ आदिवासियों के नाम पर भ्रष्टाचार ज़रूर बहुत हुआ है.
जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी: Ramvichar Netam
यह सब परिवारवाद को पालने पोषने के लिए किया गया है. राज्य के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्री आलमगिरी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रि ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी।
उन्होंने कहा, झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री तथा उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता प्रदेश की नकारा और भ्रष्ट सरकार का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए बांधने का काम करेगी।
यह भी पढ़े: ED के छापे में मंत्री PS के नौकर के घर मिला 25 करोड़ कैश