HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड में चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; CM हेमंत सोरेन रहे मौजूद

समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में झारखंड के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत सभी नव-नियुक्त सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इन चार अधिकारियों ने ली सूचना आयुक्त पद की शपथ

समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आयुक्त पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक बैद्यनाथ राम सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य अतिथि और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button