विकास विरोधी हेमंत सरकार में वित्त आयोग निष्क्रिय …..Deepak Prakash

ट्रिपल टेस्ट के बिना नगर निकाय चुनाव भी लंबित

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार विकास विरोधी सरकार है।

मुख्यमंत्री सहित सत्ताधारी दल के मंत्रियों को केवल अपने पद और परिवार की चिंता है लेकिन राज्य के लोग मजबूत हों,गांव ,गरीब हालात के सुधार हो इसकी चिंता नहीं है।

राज्य के महिला आयोग,वित्त आयोग, लोकायुक्त,सूचना आयुक्त जैसे पद वर्षों से रिक्त हैं: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गठबंधन के नेताओं को खुश करने केलिए बोर्ड निगम का गठन कर रही है लेकिन राज्य के महत्वपूर्ण संवैधानिक आयोग का गठन नही कर रही। कहा कि राज्य के महिला आयोग,वित्त आयोग, लोकायुक्त,सूचना आयुक्त जैसे पद वर्षों से रिक्त हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त आयोग के महत्वपूर्ण पद रिक्त रहने के कारण केंद्रीय अनुदान नही मिलने की आशंका बनी हुई है।
कहा कि केंद्र सरकार वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आलोक में राज्य वित्त आयोग को पैसा आवंटित करती है। फिर ये पैसे पंचायती राज संस्थाओं,नगर पालिकाओं को आवंटित होते हैं।

2736 करोड़ के अनुदान पर राज्य सरकार की अकर्मण्यता से ग्रहण लगने की संभावना है: Deepak Prakash

Deepak Prakash ने कहा आज राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष विहीन,कर्मचारी विहीन है जिसके कारण अगले दो वित्तीय वर्षों में राज्य की पंचायती राज संस्थाओं को केंद्र सरकार से अनुदान के रूप में मिलने वाली 2736 करोड़ के अनुदान पर राज्य सरकार की अकर्मण्यता से ग्रहण लगने की संभावना है। इसमें टाइड और अनटाइड दोनो फंड समाहित हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा नगर निकाय चुनाव को टालने की है इसीलिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को राज्य सरकार ने प्रारंभ नही कराया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: गठबंधन को मजबूत करने के लिए झारखंड सरकार की बोर्ड नियुक्ति

Exit mobile version