HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

दुमका सीट झारखंड की नाक, इसे बचाना है- Basant Soren

Dumka: झारखंड के पथ निर्माण मंत्री Basant Soren ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत की नजर दुमका लोकसभा सीट पर है।

दिल्ली की सरकार में बैठे बड़ी नेता दुमका पर टिकटिकी लगाए हुए हैं। वे समझते हैं कि दुमका सीट जीत लिया तो समूचे झारखंड को जीत लेंगे। दुमका लोकसभा क्षेत्र झारखंड की नाक है। किसी भी रूप में इसे जितना ही है।

सीता सोरेन घर की भाभी है और चुनाव मैदान में हमारी प्रतिद्वंदी: Basant Soren

बसंत सोरेन ने दुमका सीट बचाने और गुरुजी का सम्मान लौटाने के लिए कार्यकर्ताओं से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी नलिन सोरेन को जिताने की अपील की। बसंत ने कहा कि सीता सोरेन घर की भाभी है और चुनाव मैदान में हमारी प्रतिद्वंदी है। बसंत रविवार को जामताड़ा दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार षड्यंत्र कर रही है। षड्यंत्र के तहत पहले पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेजा और उसके पश्चात घर तोड़ने का काम किया है।

हेमंत सोरेन को फसाने के बाद भी उन्हें चैन नहीं: Basant Soren

यह भी बता दे की दुम का संसदीय क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बनाए जाने के पश्चात नलिन सोरेन का पहली बार उनका जामताड़ा आगमन हुआ है। उनके साथ बसंत सोरेन और विधायक स्टीफन वारंटी जामताड़ा पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां गर्म जोशी से झामुम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र को जनता जान चुकी है। हमारे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फसाने के बाद भी उन्हें चैन नहीं हुआ है।

Basant Soren
दुमका सीट झारखंड की नाक, इसे बचाना है- Basant Soren

इसी कारण भाजपा ने घर तोड़ने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र रच रही है, परंतु झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग एक साथ खड़े हैं। हम सब मिलकर संगठन नहीं तोड़ने देंगे। दुमका सीट झामुम की है। गुरुजी यहां से सांसद थे, परंतु थोड़ी सी चुप के वजह से या सेट हमें खोना पड़ा। इस दफा हम गलती नहीं दोहराएंगे और दुमका के सम्मान को लौटने का काम करेंगे।

दुमका में हमारी लड़ाई सीता भाभी से नहीं भाजपा से: Basant Soren

जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र में हमारी लड़ाई सीता सोरेन से नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी से है। बीजेपी ने जिस तरह षड्यंत्र कर संगठन को तोड़ने का कार्य किया है। हमारे पूर्व सीएम को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा है। आज अगर हेमंत सोरेन जेल से बाहर होते तो समूचे राज्य में घूम कर चुनाव प्रचार करते। मौके पर जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, पार्टी प्रवक्ता अशोक मंडल, रविंद्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश साहू, प्रदीप मंडल, वकील सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरजेडी से टिकट मिलते ही वायरल हुआ Abhay Kushwaha के डर्टी डांस का वीडियो

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button