HeadlinesJharkhandStatesTrending

Dumka News: 100 से अधिक चमगादड़ों की मौत, हरकत में आया वन विभाग

Dumka: दुमका में तेज गर्मी और लू की चपेट में आकर अब तक लगभग 100 से ज्यादा चमगादड़ ओ की मौत की खबर सामने आई है।

चमगादड़ की हो रही मौत पर वन विभाग गंभीर है। इतवार को दुमका के खूंटा बांध तलाव परिसर में एक पेड़ के नीचे तीन चमगादड़ मृत मिले।

Dumka News: चमगादड़ों के ठिकानों पर वन विभाग की नजर

दरअसल बहुत तेज गर्मी के वजह से चमगादड़ अपनी प्यास बुझाने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। पानी पीने के लिए ताल के किनारे बसेरा बना रहे हैं। वन विभाग शहरी क्षेत्र में चमगादड़ ओं की हो रही मौतों के पश्चात इनके ठिकानों पर निगाह रख रही है। घने वृक्षों पर ड्रोन कैमरा के जरिए निगाह डाला जा रहा है ताकि चमगादड़ों के ठिकानों का पता चल सके। वन विभाग के ड्रोन कैमरे में खूंटा बांध तालाब के पेड़ पर बड़ी संख्या में चमगादड़ कैद हुए हैं।

Dumka News: शिकार करने वालों पर सख्ती

दूसरी तरफ झुमका के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में भी चमगादड़ों का शिकार करने वाली शिकारियों पर वन विभाग नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग के अधिकारी गुलेल से चमगादड़ों का शिकार करने वाले कुछ व्यक्तियों को परिसर से खदेड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का यह कहना है कि चमगादड़ों का शिकार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Dumka News: ओडिशा में भी आ चुका है ऐसा मामला

इससे पूर्व उड़ीसा में भीषण गर्मी के कारण चमगादड़ों जी मौत की खबर आई थी। राज्य में जाजपुर जिले के धर्मशाला प्रखंड के कबातबांधा गांव मैं अत्यधिक गर्मी की वजह से आठ चमगादड़ ओं की मौत होने की खबर सामने आई थी। कबातबांधा जाओ ऐसे लगभग हजारों प्रजातियों का निवास स्थान है, जिससे यहां के स्थानीय लोग सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। हालांकि चमगादड़ लू के संपर्क में सीधे आते ही गिर कर मर जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button