19-07: प्रदेश में Criminals बेखौफ़, वेंटिलेटर पर कानून व्यवस्था: BJP

CM की प्राथमिकता विपक्षी गठबंधन

Ranchi: BJP: झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त और सबसे निचले पायदान पर है। अपराधियों में कानून का भय नहीं रहने के कारण आये दिन लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती बन रहे हैं। उक्त बातें प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कही।

डीएसपी और दारोगा पर भी सरेआम गोलियां चल जा रही है: BJP

BJP प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा की राज्य में अपराधी कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर सरेआम तांडव मचा रहे हैं और सीएम बंगलौर में विपक्षी गठबंधन की फिक्र करते हुए बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।
हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कुणाल सारंगी ने कहा की सूबे में कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है। अपराधी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। डीएसपी और दारोगा पर भी सरेआम गोलियां चल जा रही है।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के लोगों की नहीं बल्कि परिवारवादी राजनीतिक गठबंधन की फ़िक्र है। कहा की 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में BJP सरकार लौटेगी, जनता महागठबंधन को जवाब देने के लिए तैयार है।

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version