
टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का इनाम
Patna: Ishan Kishan को ICC T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। बिहार के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने शुक्रवार को ईशान किशन को सम्मान स्वरूप चेक सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“ईशान ने बिहार और देश का गौरव बढ़ाया”
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा कि बिहार के लाल ईशान किशन ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य दोनों का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि ईशान आगे भी भारतीय क्रिकेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी और खेल भावना से देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और दीपक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बिहार के खिलाड़ियों को मिल रहा लगातार सम्मान
हाल के वर्षों में बिहार के युवा क्रिकेटरों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है।
इससे पहले युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को भी शानदार प्रदर्शन के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया था।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों को इस तरह सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से बिहार के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।
सोशल मीडिया पर फैंस में उत्साह
ईशान किशन को सम्मानित किए जाने के बाद सोशल media पर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फैंस ने इसे बिहार के खेल इतिहास के लिए गर्व का पल बताया और ईशान किशन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



