राज्यपाल श्री CP Radhakrishnan ने आज सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर सिक्किम के निवासियों को बधाई दी

Ranchi: माननीय राज्यपाल श्री CP Radhakrishnan ने आज सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज भवन में आयोजित “सिक्किम राज्य स्थापना दिवस समारोह’ के अवसर पर सिक्किम के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश में विभिन्न जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं जिनकी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज़ इत्यादि अलग-अलग है, फिर भी हम सभी एक हैं और यही विविधता में एकता हमारी शक्ति व प्रगति की आधारशिला रही है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस खूबसूरत प्रदेश का समृद्ध इतिहास रहा है। यहाँ की संस्कृति जीवंत है तथा लोक-कला समृद्ध है।

Sikkim ने जैविक कृषि के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय प्रयास ने पूरे विश्वपटल पर अमिट पहचान स्थापित की है: CP Radhakrishnan

राज्यपाल महोदय ने झारखण्ड में निवास कर रहे सिक्किम के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सिक्किम ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में यह राज्य अग्रणी रहा है। साथ ही इस राज्य ने पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस प्रदेश का जैविक कृषि के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय प्रयास ने पूरे विश्वपटल पर अमिट पहचान स्थापित की है।

प्रसन्नता की बात है कि सिक्किम के बहुत से लोग झारखंड राज्य में रह रहे हैं: CP Radhakrishnan

जैविक कृषि की दिशा में राज्य के द्वारा किये गए कार्य अत्यंत ही प्रशंसनीय है जो देश के बाकी हिस्सों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनके बहुत से सहपाठी सिक्किम के रहनेवाले थे और उनकी भावना से उस समय से ही अवगत हैं कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं तथा उनमें असीम देशभक्ति की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि सिक्किम के बहुत से लोग झारखंड राज्य में रह रहे हैं और यहां विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने स्वागत भाषण किया। उक्त अवसर पर सिक्किम की रहनेवाली बीआईटी मेसरा में अध्ययनरत छात्रा प्रशांति शर्मा एवं जैप-1 में कार्यरत श्री राजेश शर्मा ने माननीय राज्यपाल महोदय का इस पहल हेतु आभार प्रकट किया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ‘कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत ने पूरे देश में संदेश दिया’: Tejashwi Yadav

↑
Exit mobile version