भाजपा की सरकार बनने पर बख्से नही जायेंगे Corrupt अधिकारी: Babulal Marandi

धनबाद विधानसभा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

Dhanbad: Babulal Marandi: संकल्प यात्रा के छट्ठे चरण के दौरान धनबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं: Babulal Marandi

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर ग़रीब परिवार को छत दिया, किंतु हेमंत सोरेन ने एक लाख अतिरिक्त देने का वायदा पूरा करना तो दूर प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे में भी कमीसनखोरी करवाया।

PM मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं, ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया।

हेमंत सरकार में बनी हुई सड़कें भी टूट रही है: Babulal Marandi

इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है जबकि इंडीं गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। हेमंत सरकार में बनी हुई सड़कें भी टूट रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने रोज़गार नहीं तो भत्ता का वड़ा किया था, प्रत्येक वर्ष नियुक्ति वर्ष का वादा किया लेकिन 2023 बीतने वाला है अब तक नियुक्ति वर्ष नहीं आया। अब तो हेमंत सोरेन जेल जाने वाले हैं नियुक्ति वर्ष कब आएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है।

बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी, हेमंत को जेल जाना ही होगा: Babulal Marandi

बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है। उन्होंने कहा कि ED के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं। हेमंत लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है। उन्होंने कहा कि चोरी किया है तो सजा मिलेगा ही। बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी, हेमंत को जेल जाना ही होगा।

भाजपा की सरकार आने पर मामले में सीबीआई जाँच कराया जाएगा: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने मामले में सीबीआई जाँच की भी माँग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर मामले में सीबीआई जाँच कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबसे बड़ा स्वास्थ्य योजना चलाया किंतु हेमंत की लापरवाही से ग़रीबों को आयुष्मान लाभ उचित रूप नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अधिकारी पदाधिकारी घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएँगे। साथ ही उन्होंने अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड illegal mining मामले में ED का गवाह अदालत में पलट गया

 

Exit mobile version