Corruption Free शासन, Crime मुक्त झारखंड के लिये सबका साथ सबका सहयोग चाहिये: Babulal Marandi

कोलेबिरा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

Ranchi: संकल्प यात्रा के तहत कोलेबिरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का ऐलान भी बड़ा तोहफ़ा दिया: Babulal Marandi

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद भी भारी संख्या में उपस्थित लोगों की भीड़ से संदेश साफ़ है कि झारखंड से हेमंत सरकार जाने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का ऐलान भी बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है। जबकि कांग्रेस काल में पैरवी पर गैस कनेक्शन मिलता था।

उन्होंने कहा कि मोदी जी बहनों के साथ साथ गाँव ग़रीब किसान के लिये भी छः हज़ार दिया है। कोविड के दौरान भी मोदी जी ने जनधन खाते में सीधे पैसे ट्रांसफ़र किया। साथ ही अनाज भी देने का कार्य किया किंतु हेमंत सरकार ने राशन की भी कालाबाज़ारी कराया।

हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि जेएमएम हमेशा कांग्रेस के गोद में बैठी रही किंतु झारखंड अलग राज्य के सपने को अटल सरकार ने पूरा किया। कांग्रेस ने झारखंडी भावनाओं का अनादर किया। अटल जी ने अलग राज्य के साथ साथ गाँव गाँव तक सड़क निर्माण का कार्य किया। नदी नाला पर पुल पुलिया का निर्माण भी हुआ। जबकि मोदी जी ने गाँव गाँव तक बिजली दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ़ लूट खसोट हुई है। यही हाल हेमंत सरकार में भी है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है।

अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। झारखंड में प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार में अपराध सर चढ़ कर बोलने लगता है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है।

हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने संजू प्रधान मामले को लेकर कहा कि हेमंत सरकार ने सीआईडी से जाँच करवाकर मामले को रफ़ा दफ़ा कर दिया। सही से जाँच होता तो गुनहगार भी सामने आ जाता। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से संकल्प लेना है अपराधमुक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है।

जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है।

ED के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं: Babulal Marandi

हेमंत सरकार के भ्रष्ट अधिकारी निर्लज होकर पैसे माँगते हैं। उन्होंने कहा कि ED के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं। हेमंत सोरेन को जेल जाने से डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि ED के जाँच से हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार उजागर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन, दलाल बिचौलिया मुक्त, अपराध मुक्त झारखंड के लिए सबका साथ सबका सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील किया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड illegal mining मामले में ED का गवाह अदालत में पलट गया

 

 

Exit mobile version