JharkhandHeadlinesPoliticsSports

CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल: कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए त्वरित मदद के आदेश

रांची: झारखंड के CM Hemant Soren ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गढ़वा जिले के एक गरीब परिवार की मदद के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कैंसर से जूझ रहे 13 वर्षीय बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

दरअसल, गढ़वा जिले के निवासी श्रवण चौधरी, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं, पिछले कई महीनों से अपने इकलौते बेटे बबी पटेल के इलाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बेटे को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इलाज के लिए श्रवण चौधरी ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी खर्च कर दी, यहां तक कि जमीन और घर के जेवर भी बेचने पड़े। महंगी दवाइयों और कीमोथेरेपी के खर्च ने परिवार को आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है।

सोशल मीडिया से पहुंची CM तक गुहार

परिवार की आर्थिक तंगी और बच्चे की गंभीर स्थिति की कहानी जब सोशल मीडिया पर सामने आई, तो यह तेजी से वायरल हो गई। मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आते ही उन्होंने बिना देर किए तुरंत कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री ने गढ़वा के उपायुक्त (डीसी) को निर्देश देते हुए कहा कि मामले पर तत्काल संज्ञान लें और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराएं। साथ ही, सहायता की प्रगति से उन्हें अवगत कराने को भी कहा गया है।

मुख्यमंत्री के इस त्वरित हस्तक्षेप से अब परिवार को बेटे के बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। यह पहल एक बार फिर दिखाती है कि सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने दिए नए स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश; स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button