TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

त्योहारों पर झारखंड में ‘हाई अलर्ट’: CM Hemant Soren के कड़े निर्देश अशांति फैलाने वालों पर होगा ‘त्वरित एक्शन’

राँची | आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के पावन अवसरों पर राज्य में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए CM Hemant Soren ने कमर कस ली है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) और पुलिस कप्तानों (SSP/SP) के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के नाम पर अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान: ड्रोन से निगरानी और इनफॉर्मर्स का जाल

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट मोड’ में रहने का निर्देश दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए निम्नलिखित रणनीतियां तय की गई हैं:

  • पर्याप्त बल और इनफॉर्मर्स: संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय मुखबिरों (Informers) को सक्रिय किया जाएगा ताकि हर छोटी गतिविधि की सूचना प्रशासन तक तुरंत पहुँचे।

  • एरियल सर्विलांस: जुलूस मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा।

  • डॉक्यूमेंटेशन: शोभा यात्रा की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसका उपयोग भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों के लिए ‘डॉक्यूमेंटेशन’ के रूप में होगा।

भड़काऊ गानों और अफवाहों पर ‘नो टॉलरेंस’: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने शांति भंग करने वाले कारकों पर कड़ा प्रहार करते हुए निर्देश दिए:

  • नो प्रोवोकेटिव म्यूजिक: जुलूस और शोभा यात्रा के दौरान किसी भी हाल में भड़काऊ या उत्तेजक गाने नहीं बजने चाहिए। इसके लिए प्रशासन पूजा समितियों को ‘प्री-रिकॉर्डेड’ गानों की पेनड्राइव उपलब्ध कराएगा।

  • सोशल मीडिया वॉच: अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई होगी।

  • झंडों की लंबाई: हाईकोर्ट के आदेशानुसार झंडों की लंबाई सुनिश्चित करने के लिए अखाड़ों से समन्वय किया जाएगा।

आपातकालीन स्थिति के लिए ‘सेफ जोन’: CM Hemant Soren

सुरक्षा के साथ-साथ आम जनमानस की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं:

  • सेफ जोन: जुलूस मार्ग में जगह-जगह ‘सेफ जोन’ बनाए जाएंगे, जहाँ किसी भी दुर्घटना या भगदड़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित लाया जा सके।

  • महिला एवं बाल सुरक्षा: शोभा यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष बल तैनात रहेंगे।

  • इमरजेंसी रिस्पांस: फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, वॉटर कैनन और दंगा रोधी वाहनों को हर समय तैयार रखने का आदेश दिया गया है।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ आईजी (IG) एवं एडीजी (ADG) स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जोर देकर कहा कि झारखंड की साझा संस्कृति और भाईचारे को बनाए रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ संपन्न हों।

यह भी पढ़े: Dhanbad Crime: 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त, नागालैंड नंबर का टैंकर और चालक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button