SportsHeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM हेमन्त सोरेन ने रांची में पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता -2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण

देश के कई राज्यों में ट्रॉफी को प्रदर्शन के लिए रखे जाने से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा: CM

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने भुवनेश्वर- राउरकेला (ओड़िशा) में 13 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी का आज रांची में अनावरण किया ।

हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने भारत मे पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहाँ खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं । हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक श्री वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य श्रीमती अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ श्री रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह और श्री रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक श्री आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे ।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button