रांची/चाईबासा: CM Hemant Soren: झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में हुई भयानक चिकित्सा लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा एक्शन लिया है।
थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों को कथित तौर पर HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना सामने आने के बाद, मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों के इलाज के दौरान उन्हें कथित तौर पर HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया था। यह गंभीर चूक सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवारों में भारी आक्रोश था।
CM Hemant Soren का कड़ा रुख
इस हृदय विदारक घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।
1.निलंबन: पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन और मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
2.मुआवजा: सभी पांच पीड़ित बच्चों के परिवारों को तत्काल 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
3.मंत्री को निर्देश: मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को इस पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
BJP ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस गंभीर लापरवाही के लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
मुख्यमंत्री की इस त्वरित कार्रवाई से उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:Salman Khan ‘आतंकवादी’ घोषित? सऊदी अरब में बलूचिस्तान पर दिए बयान से पाकिस्तान में बवाल, जानें पूरा मामला



